राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटखावदा को मिला अपना प्रथम प्राचार्य

 राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटखावदा को मिला अपना प्रथम प्राचार्य

 


स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटखावदा के लिए आज का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का रहा। वर्ष 2025 में प्रारंभ हुए इस महाविद्यालय को आज पहली बार नियमित रूप से प्राचार्य का नेतृत्व प्राप्त हुआ। डॉ. सरिता जैन ने आज महाविद्यालय के प्रथम प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया।

 

डॉ. सरिता जैन अंग्रेजी विषय की प्रोफेसर हैं, इससे पूर्व वे राजकीय महाविद्यालय चाकसू में प्राचार्य के रूप में सेवाएं दे रही थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय कन्या महाविद्यालय चाकसू, राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटखावदा के नोडल प्राचार्य के रूप में भी दायित्व का निर्वहन किया है।

 

प्राचार्य के रूप में डॉ. जैन के पदभार ग्रहण करने पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्राओं में हर्ष का माहौल रहा। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी शैक्षणिक प्रगति एवं भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की तथा उन्हें नियमित रूप से अध्ययन करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने एवं उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने