पाटन क्षेत्र के रामसिंह की ढाणी में भामाशाहों की अनूठी पहल* *राजकीय विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर, विद्यार्थियों में हर्ष की लहर*

 *पाटन क्षेत्र के रामसिंह की ढाणी में भामाशाहों की अनूठी पहल* 

*राजकीय विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर, विद्यार्थियों में हर्ष की लहर*


रिपोर्टर:- (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान 

पाटन/डूंगा का नांगल :-शिक्षा के मंदिर में विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में स्थानीय भामाशाहों ने एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम उठाया है। पाटन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगा का नांगल स्थित रामसिंह की ढाणी के 'राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय' में बुधवार को विद्यार्थियों के लिए शीतल पेय जल की व्यवस्था हेतु एक आधुनिक वाटर कूलर मशीन भेंट की गई।

यह पुनीत कार्य भामाशाह हरिसिंह गुर्जर खोरी की प्रेरणा से संपन्न हुआ। स्वर्गीय श्री बंशीधर रावत (खोरी) की पावन स्मृति में उनके भाई पूर्व सरपंच झाबरमल रावत एवं उनके सुपुत्र हरिसिंह रावत (खोरी) द्वारा विद्यालय परिवार को यह वाटर कूलर समर्पित किया गया।

विद्यार्थियों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

विद्यालय परिसर में एक सादगी एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन कर वाटर कूलर मशीन का लोकार्पण किया गया। लंबे समय से विद्यालय में शीतल जल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस सौगात के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब विद्यार्थियों को विशेष रूप से भीषण गर्मी के मौसम में पीने के लिए ठंडा और स्वच्छ पानी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

प्रधानाचार्य और ग्रामीणों ने जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा और बाल कल्याण के क्षेत्र में दिया गया यह योगदान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने हरिसिंह रावत खोरी एवं उनके परिवार को इस नेक कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद।

इस अवसर पर गांव के अनेक गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि और वरिष्ठ बुजुर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सरपंच झाबरमल रावत, अशोक रावत, सुगराम चंदेला, रतिराम गुर्जर, परशराम सूबेदार  , बाबूलाल छावडी़ , वीरेंद्र ठेकेदार, मालाराम छावडी़ , मनोज मास्टर, बोदूराम, ग्यारसी लाल, राम सिंह सैनी, माडूराम,  रामवतार नापावाली, भाद्र सैनी, ताराचंद कुमावत, रवि बन्ना,  प्रदीप खोरी, संदीप खोरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने भामाशाह परिवार की इस सामाजिक सोच की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने