चुनाव का बंपर ऑफर: करो अवैध निर्माण, निगम-जेडीए की रहेगी चुप्पी, मानसरोवर परकोटा में धड़ल्ले से अवैध निर्माण!*

 *चुनाव का बंपर ऑफर: करो अवैध निर्माण, निगम-जेडीए की रहेगी चुप्पी, मानसरोवर परकोटा में धड़ल्ले से अवैध निर्माण!*  





 जयपुर*


*जयपुर।*  सिपहसालार समाचार पत्र 

जयपुर।राजधानी में अवैध निर्माणों की बाढ़ आ गई है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि *जयपुर नगर निगम और JDA* ने आंखें मूंद ली हैं। आम जनता की समस्याओं पर चुप्पी साधने वाले ये विभाग अब अवैध निर्माणकर्ताओं को "खुली छूट" दे रहे हैं। हाल का ताजा मामला माता सरस्वती नगर प्लॉट नंबर पांच में अवैध रूप से निर्माण कर चार मंजिला बना लिया है जो की अवैध बेसमेंट जीरो सेट बैंक का निर्माण बी रोकटो के कर लिया गया है


*गलियों में भी 5-6 मंजिला इमारतें*  

शहर में हर तरफ मल्टीपल कॉम्प्लेक्स और ऊंची बिल्डिंगें बेधड़क बन रही हैं। मानसरोवर, सिविल लाइन्स, भांकरोटा, मालवीय नगर... कोई इलाका अछूता नहीं। गलियों के अंदर भी 5-6 मंजिला निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं। स्थानीय लोग कहते हैं - "लगता है चुनाव के लिए खुला ऑफर मिल गया है।"


*अधिकारियों की 'कमाई'*  

सूत्रों के अनुसार नगर निगम के कुछ अधिकारी अवैध निर्माण से मोटी रकम कमा रहे हैं। खासकर मानसरोवर और विधानसभा क्षेत्र में ये खेल सबसे ज्यादा है। आरोप है कि चुनाव के 3 महीने तक कोई कार्रवाई नहीं होगी क्योंकि पूरा प्रशासन चुनाव में व्यस्त रहेगा।


*जनता त्रस्त, सिस्टम मस्त*  

रहवासी बोले - "सड़क संकरी हो गई, पार्किंग खत्म, पानी-बिजली का दबाव बढ़ गया। शिकायत करो तो कोई सुनता ही नहीं।"  

वहीं JDA और नगर निगम की चुप्पी से साफ है कि अवैध निर्माणकर्ताओं को "मनमोहक छूट" मिल चुकी है।


*सवाल ये है*  

अगर चुनाव के नाम पर कानून को ताक पर रख दिया जाएगा तो आम आदमी कहां जाएगा? कब जागेगा सिस्टम?


---


*

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने