भारत स्काउट गाइड के संभागीयो को सीपीआर की ट्रेनिंग दी गई कृत्रिम स्वसन क्रिया से मरीज की जान बचाई जा सकती है

 भारत स्काउट गाइड के  संभागीयो को सीपीआर की ट्रेनिंग दी गई 


 कृत्रिम स्वसन क्रिया से मरीज की जान बचाई जा सकती है




राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में  जिला स्तरीय डीएलएड स्काउट ग्रुप प्रशिक्षण शिविर जिला मुख्यालय बड़ा तालाब सीकर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें सालासर बालाजी बी एड कॉलेज सीकर, शेखावाटी एसटीसी कॉलेज जयपुर रोड सीकर, के गाइड छात्र अध्यापको को  जैन सी पी आर ट्रेंनिंग सेंटर सीकर के महावीर प्रसाद कुमावत गुर्जर सीपीआर ट्रेनर  द्वारा  सीपीआर की ट्रेनिंग दी गई।

महावीर प्रसाद गुर्जर सीपीआर प्रशिक्षक ने शिविर के संभागी स्काउट व डी एल एड   अध्यापको सीपीआर देने से पहले क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए क्या-क्या जानकारी होनी चाहिए और किस प्रकार से कृत्रिम स्वसन क्रिया हाथों के माध्यम से किस अवस्था में देनी चाहिए और किस प्रकार के पेशेंट को सीपीआर नहीं दिया जा सकता, कृत्रिम स्वसन क्रिया नहीं दी जा सकती उसे पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। साथी प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भी विभिन्न प्रकार की जानकारी दी और डमी के माध्यम से कृत्रिम स्वसन क्रिया का अभ्यास  करवाया।  शीघ्रता से कृत्रिम श्वसन क्रिया प्रदान कर मरीज की जान बचाई जा सकती है ।

इस अवसर पर  ,बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, आचू  मीणा सी ओ गाइड , मुरली धर शर्मा, मनीष कुमावत,राम प्रसाद भास्कर, पीतांबर लौरा

लखन बावरिया, मोहनलाल सुखाड़िया भी मौजूद थे। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार का जीवन उपयोगी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने