तंजीम कुरैशियान संस्थान और डीएचपी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने तालीम की ओर बढ़ाए हाथ

 तंजीम कुरैशियान संस्थान और डीएचपी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने तालीम की ओर बढ़ाए हाथ



जयपुर. तंजीम कुरैशियान संस्थान जयपुर के प्रतिनिधिमंडल ने विदेश यात्रा के दौरान समाज के युवाओं के उत्थान, विकास एवं शैक्षिक जागृति के साथ ही उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर रहने संबंधी विषय पर गहन मंथन किया। वहीं शारजाह में डीएचपी फाउंडेशन के संस्थापक दाऊद हनीफ पीनारा से उनके निवास नखील टावर में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल शौकत कुरैशी, छुट्टन कुरैशी, रफीक कुरैशी आदि ने जयपुर संजय नगर बी में प्रस्तावित गर्ल्स हॉस्टल की जमीन के पंजीकृत कागजात व संघ विधान-पत्र भेंट किए। इस दौरान डीएचपी फाउंडेशन के अब्दुल बासित सोलंकी, आदिल दाऊद पीनारा, अहमद आदिल पीनारा मौजूद रहे। तंजीम कुरैशियान संस्थान के प्रतिनिधिमंडल का दाऊद हनीफ पीनारा व डीएचपी फाउंडेशन के जिम्मेदारों ने स्वागत व अभिनंदन किया। इसी के साथ संस्थान के हर वैधानिक कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने भी कुरैशी महासभा संस्थान हॉस्टल सीकर के प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए डीएचपी फाउंडेशन के योगदान की प्रशंसा की। वहीं इस प्रोजेक्ट को व्यवहारिक स्वरूप देने के लिए अपने सहयोग व संकल्प का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि व्यापारियान समाज में शिक्षा के कमजोर ढांचे को प्राइमरी व सैकण्डरी लेवल पर एनईपी 2020 के मुताबिक सर्जनशील करने की आवश्यकता है, ताकि नई पीढ़ी उच्च शिक्षा के मामले में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समान रूप से उपयोगी बनी रहे। इसके लिए बच्चों के लिए समुचित छात्रवृत्तियों का प्रबंध करना होगा। प्रतिनिधिमंडल को डीएचपी फाउण्डेशन द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों की स्मारिका भेंट करते हुए उन्हें फाउंडेशन के कार्यों से अवगत करवाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने