अरण्य भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह: उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों एवं कार्मिकों का सम्मान
जयपुर, 15 अगस्त 2026। अरण्य भवन, जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे मुख्य अतिथि सुश्री शिखा मेहरा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वन विभाग द्वारा वन एवं वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण के साथ पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल पर जोर देते हुए पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया तथा प्रदेश को हरित बनाने में सभी से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
इस अवसर पर वन एवं वन्यजीव सुरक्षा तथा विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वनमित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें दिनेश कुमार गुप्ता, जितेन्द्र सिंह शेखावत, नरेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र खटीक, जितेन्द्र मिठारवाल, करनाराम, राजेन्द्र सिंह बामोर, जितेन्द्र सिंह, जयवीर सिंह, राकेश विश्नोई, पांचू राम, सत्यनारायण शर्मा, मोहन लाल खारवाल, घनश्याम सिंघल, पंकज चावला, रतिराम मीणा, अभय दाधीच, श्रीचन्द नाथ, हंसराज खटीक, लीलाराम मीणा, शायर सिंह, राहुल खां तथा वनमित्र प्रेमशंकर, पप्पू राम, राकेश सैनी, रमेश चन्द सैनी एवं लालचंद जटिया शामिल रहे।
समारोह में श्री उदय शंकर, श्री के.सी.ए. अरुण प्रसाद, श्रीमती टीजे कविता, श्री राजेश गुप्ता, श्री विजय एन, श्री एस.आर.वी. मूर्ति, श्री सी.आर. मीणा, श्री आर.के. खैरवा, श्रीमती संगीता राठौड़, श्रीमती सुदीप कौर, श्री बनवारी शर्मा, श्री पंकज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में श्री प्रकाश चंद यादव, श्री अजय वीर सिंह, श्री चेतन कुमार नानीवाल, श्री महिम जैन आदि ने सहयोग किया।
कार्यक्रम के अंत में श्री सुरेश कुमार गुप्ता, उप वन संरक्षक एवं प्राविधिक सहायक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
