हाथीटीबा बगीची पर स्काउट गाइड ने मनाया विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस
स्काउट गाइड ने बनाई मानव श्रृंखला
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ धोद, शिवसिंहपुरा के नेतृत्व में श्री कुमावत हाथी टीबा बगीची पालवास रोड सीकर के प्रांगण में चतुर्भुज कुमावत के मुख्य अतिथि में
विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस मनाया गया।
इस मौके पर स्कार्फ के महत्व के बारे में सवा सौ से अधिक स्काउट गाइड सदस्यो को जानकारी विस्तार से सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने प्रदान की। उसके बाद स्काउट गाइड व स्काउट गाइड पदाधिकारी ने मानव श्रृंखला बनाकर विश्व स्काउट
स्कार्फ के बहु उपयोगी कार्य के बारे में व स्काउट का स्कार्फ विश्व स्काउटिंग में महत्व के बारे बताया गया। स्कार्फ दिवस के पूर्व संध्या पर विशाल कैंप फायर का आयोजन भी किया गया। एक से बढ़कर एक स्काउटिंग गाइडिंग संबंधी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । इस अवसर पर हाथी टीबा बगीची पर श्रमदान भी किया गया। सहित ट्रेनिंग काउंसलर बाबूलाल मीना महावीर प्रसाद बीसू मुकेश कुमार अलिताब धोबी पुष्पा पिपलवा कमला प्रेम पावडिया, बाबूलाल बरवड सहित सभी स्काउटर् गाइडर् मौजूद रहे।
