राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष के सहायक के दबाव में आए 5 कोच एव रेफरियों के खिलाफ कार्यवाही की सिफारिश।
जयपुर। राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के महासचिव उम्मेद सिंह ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिह को बून्दी में आयोजित हुई अंडर 23 वर्षीय राजस्थान राज्य कुश्ती चेम्पियनशिप में हुई गड़बड़ी पर नाराजगी जताते हुए कार्यवाही की मांग के लिए पत्र लिखा है। डब्ल्यू एफआई के अध्यक्ष सजंय सिंह को लिखे पत्र में बताया गया है तेजेंदर सिंह बराड़ राज्य कुश्ती संघ में कोई पदाधिकारी नही है वह प्रदेश अध्यक्ष राजीव दत्ता की मदद कर रहे थे बून्दी में आयोजित अंडर 23 वर्षीय स्टेट कुश्ती चेम्पियनशिप के दौरान बराड़ के बेटे का बजन नापने के लिए लगाए गए कोचों पर 40 मिनिट की छूट दिए जाने के आरोप सही पाए जाने पर बाहरी व्यक्तियों की दखल पर रोक लगाने की मांग करते हुए महिला वर्ग 65 किलोभार में गड़बड़ी करते हुए स्कोर सीट एव क्लासिफिकेशन पॉइन्ट में बदलाव करने पर रिकॉर्ड प्रभारी कोच को महासचिव ने बताया कि रेफरी हेमंत अठवाल का व्यवहार अनुचित पाए जाने के साथ ही एक कोच अपने कुश्ती मैट से दूसरे कुश्ती मैट पर नियमों के विरूद्ध जाने के मामले पे दोषी माना गया है। वही तजिंदर सिंह बराड़ ने अपनी मनमर्जी से शुभम सेन भुवनेश,गणेश,विष्णु को कोच के रूप में निजी स्वार्थ के लिए कोच लगाए जाने का आरोप है शुभम सेन पर पूर्व में भी अनुचित व्यवहार के कई लगे आरोप सही पाए जाने पर सभी 5 जनों को राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के महासचिव उम्मेद सिंह ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है।