राजस्थान सरकार द्वारा काली बाई भील मेघावी छात्रा स्कूटी योजना सत्र 2025-26 के अंतर्गत श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ की कुल 36 छात्राओं का अंतिम वरीयता सूची में चयन
हुआ है । सभी छात्राओं का महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत एवं एडमिन श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा स्वागत किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही छात्राओं के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार का आभार जताया, उन्होंने बताया कि इस प्रकार की योजनाएं छात्राओं के मनोबल बढाने में सहायक होती हैं। इस अवसर पर छात्रवृत्ति पोर्टल हेतु नियुक्त महाविद्यालय नोडल अधिकारी श्री प्रेम सिंह शेखावत तथा स्टाफ सदस्य डॉ आनंद शर्मा, डॉ राशिद अली, डॉ जितेन्द्र कांटिया, डॉ नरेश कुमार वर्मा, श्री घनश्याम वर्मा, डॉ. पवन कुमार निर्वाण, मोहम्मद फारूक, श्री मनोज फगेङिया आदि उपस्थित रहे।
Tags
शिक्षा
