अहिल्याबाई होलकर जी की 231वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

 अहिल्याबाई होलकर जी की 231वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न




संजय चौहान रूपवास भरतपुर 


भरतपुर। जिला बघेल महासभा, सामूहिक विवाह एवं उत्थान समिति, भरतपुर के तत्वावधान में लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 231वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज बैठक आयोजित की गई।


बैठक में 13 अगस्त 2026 को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर एवं 16 अगस्त 2026 को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं, रक्तदाताओं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों, NEET, CLAT, UPSC, RPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों तथा सरकारी सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं के पंजीकरण एवं सम्मान की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं ने दोनों कार्यक्रमों को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने तथा अधिक से अधिक समाजबंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


बैठक में प्रमुख रूप से  कमल सिंह जी अध्यक्ष,रमेश चंद्र जी,  सतेंद्र जी जितेन्द्र जी अध्यापक रामनगर, तारा बघेल पिचुना, विष्णु ताखा, किशन सिंह कसौदा,प्रीतम जी सिंह चकुंदरा , गोपाल जी सूरजपोल ,मोहित जी बघेल, ललितचन्द्र बघेल, याशीन जी, मनोज कुमार जी, भगवान सिंह जी सरपंच रामनगर ,जयप्रकाश पहलवान बघेल , कमलजीत जी, मोहनलाल जी, आकाश जी, विनोद जी, किशोर जी यादराम जी  सूबेदार ,भोजराज सहनवाली , सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।


समाजबंधुओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें तथा समाज की प्रतिभाओं का पंजीकरण करवाकर इस पुनीत आयोजन को सफल बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने