काशी विश्वनाथ मंदिर के पास जालान शोरूम के किचन में लगी आग, मची अफरा-तफरी दमकल ने पाया काबू

 काशी विश्वनाथ मंदिर के पास जालान शोरूम के किचन में लगी आग, मची अफरा-तफरी दमकल ने पाया काबू



दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा; आग पर पाया गया पूरी तरह काबू, जनहानि नहीं



डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी l धर्मनगरी वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के बेहद करीब स्थित प्रसिद्ध जलान शोरूम में बुधवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया आग शोरूम परिसर में बने किचन में लगी थी जिसके बाद देखते ही देखते धुएं का घना गुबार उठने लगा काशी विश्वनाथ धाम के निकट और घनी आबादी वाले चौक इलाके में घटना होने के कारण स्थानीय लोगों दुकानदारों और दर्शनार्थियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को जालान शोरूम की छत और ऊपरी हिस्से से अचानक तेज धुआं निकलता देखा गया जैसे ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को आग लगने की भनक लगी  इलाके में सनसनी फैल गई तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग फायर ब्रिगेड को दी गई




सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां बिना कोई समय गंवाए मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पानी की बौछारें शुरू कीं और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया  शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग किचन हिस्से में लगी थी दमकल की समय पर हुई कार्रवाई से आग को शोरूम के मुख्य हिस्से और आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से रोक लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के करीब का क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील और भीड़भाड़ वाला होने के कारण आग पर काबू पाए जाने के बाद ही पुलिस और दमकल प्रशासन ने राहत की सांस ली tyइस घटना में किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से झुलसने की खबर नहीं है हालांकि  आग लगने के सटीक कारणों (जैसे शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव) और इससे हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने