*राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन*
राजकीय महाविद्यालय चाकसू में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं विभिन्न कक्षों की साफ-सफाई की गई। साथ ही कमरों में लगे जालों को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बिन्नी साहू ने ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह के अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकारी कार्यालयों एवं महाविद्यालय परिसर में अनावश्यक बिजली उपकरणों को बंद रखने, घरेलू स्तर पर ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक रहने को कहा ।
इस अवसर पर डॉ. पिंकी खितोलिया ने जीवन में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में महाविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
