उत्कृष्ठ नर्सिंग सेवाओं लिए देवी लाल शर्मा का सम्मान

 उत्कृष्ठ नर्सिंग सेवाओं लिए देवी लाल शर्मा का सम्मान



विवेक अग्रवाल

उदयपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर द्वारा देवीलाल शर्मा को उनके उत्कृष्ठ सेवा कार्यों, एवं बाल चिकित्सालय में बेहतरीन,प्रबन्धन के लिए राजस्थानी साफा,मोमेंटो,एवं प्रस्थिति पत्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया!

संगठन के जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तोष परमार ,लक्ष्मीनारायण चौहान ने बताया कि आज के सेवा सम्मान एवं अभिनंदन कार्यक्रम का प्रारंभ ईश वंदना ओर द्वीप प्रज्वलित कर किया गया! समारोह में हाल ही सभी पदोन्नत 60 सीनियर नर्सेज ऑफ़िसर का स्वागत, अभिनंदन किया गया!

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि,एवं वक्ता नर्सिंग अधीक्षक,बीना चौधरी,रतन लाल सोलंकी,अमीन खान, जितेंद्र भटनागर,रेखा मेघवाल,विश्वेश्वर त्रिवेदी थे!

संगठन के नर्सेज नेता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, हेमंत आमेटा,रमेश मीना, संभाग प्रभारी नरेश पूर्बिया, लक्ष्मीनारायण चौहान थे

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार ने किया!

मुख्य वक्ताओं में सभी अतिथियों,नर्सेज नेताओं,के अलावा श्री,हेमंत आमेटा 2nd ,हरीश चौबीसा ,एवं आनंद कुर्डिया थे! सभी वक्ताओं ने देवीलाल के सेवा कार्यों की खूब प्रशंसा एवं सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने