गाजे-बाजे और भव्य झांकियों के साथ निकली भगवान श्रीचित्रगुप्त की शोभायात्रा

 गाजे-बाजे और भव्य झांकियों के साथ निकली भगवान श्रीचित्रगुप्त की शोभायात्रा




हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ लिया भाग जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा



डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा वाराणसी के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीचित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जगतगंज स्थित डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दक्षिणी गेट से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुई शोभायात्रा रामकटोरा पिपलानी कटरा तिराहा और लहुराबीर होते हुए पुनः विश्वविद्यालय के दक्षिणी गेट पर पहुंचकर संपन्न हुई

शोभायात्रा के शुभारंभ से पूर्व पुष्पों से सुसज्जित दीप्तिमान रथ पर विराजमान भगवान श्रीचित्रगुप्त जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई इस दौरान डमरू और शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण सुसज्जित रथ पर भगवान श्रीचित्रगुप्त जी ब्रह्मा जी भगवान शंकर, माता पार्वती राधा-कृष्ण तथा भगवान श्रीचित्रगुप्त के परिवार की सजीव झांकियां रहीं

बैंड-बाजे ढोल और डमरू की धुन पर महिला पुरुष और बच्चों ने पारंपरिक परिधान एवं पगड़ी पहनकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर भजनों पर झूमते हुए भगवान श्रीचित्रगुप्त जी के जयकारे लगाते चल रहे थे मार्ग में जगह जगह छतों से गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया पूरे रास्ते श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया शोभायात्रा के दौरान भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीचित्रगुप्त की पूजा-अर्चना से विद्या बुद्धि आर्थिक उन्नति एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है साथ ही धर्म और न्याय की रक्षा का संदेश मिलता है जिला अध्यक्ष अनुप श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन वाराणसी की सांस्कृतिक शोभा बढ़ाने के साथ समाज में भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं इन आयोजनों में सभी जाति एवं वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं शोभायात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की पूरी टीम ने किया समापन स्थल पर कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया तथा सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल श्रीवास्तव रमन श्रीवास्तव शैलेन्द्र श्रीवास्तव मुन्ना अमन श्रीवास्तव मनोज श्रीवास्तव सेंट मरियम स्कूल मनोज श्रीवास्तव मुकेश सहारा आशीष श्रीवास्तव रजनीकांत श्रीवास्तव पंकज श्रीवास्तव हिमांशु श्रीवास्तव रितेश श्रीवास्तव ऋतुराज श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव रंजना श्रीवास्तव निंदिया श्रीवास्तव माधवी श्रीवास्तव काजल श्रीवास्तव डॉ. जया श्रीवास्तव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं मंत्री उपस्थित रहे अंत में जिला अध्यक्ष अनुप कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने