खैरात की नहीं स्वावलंबन की अर्थव्यवस्था जरूरी - अखिलेन्द्र

 खैरात की नहीं स्वावलंबन की अर्थव्यवस्था जरूरी - अखिलेन्द्र 




 बुलडोजर नहीं कानून व संविधान का राज चाहिए 

नई पीढ़ी संवाद का दूसरा दिन चर्चा जारी 



डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी l 2 नवंबर 2026l उत्तर प्रदेश के लोगों की बैंकों में जमा पूंजी दूसरे प्रदेशों और औद्योगिक घरानों को दी जा रही है इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए दरअसल प्रदेश में पूंजी का कोई संकट नहीं है यदि कृषि एमएसएमई रोजगार तकनीकी कोऑपरेटिव और महिला सशक्तिकरण पर इस पूंजी को खर्च किया जाए तो प्रदेश बीमारू प्रदेश के दंश से उबर सकता है प्रदेश में जारी खैरात बांटने की अर्थनीति नहीं स्वालंबन के अर्थव्यवस्था जरूरी है यह बातें रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान रोसा की तरफ से वाराणसी यथार्थ होटल में जारी नई पीढ़ी संवाद के दूसरे दिन ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहीं आज उत्तर प्रदेश की राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर पहले सत्र चलाया गया जिसमें आंकड़ों और तथ्यों के साथ उत्तर प्रदेश के अर्थव्यवस्था पर आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट की रिपोर्ट दिनकर कपूर ने रखी इस चर्चा में बीएचयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव वीरेंद्र कपूर विनय कुमार सिंह प्रज्ञा सिंह जगदानंद सिंह पीयूष श्रीवास्तव और पुरुषोत्तम सिंह ने भाग लिया बातचीत में कहा गया कि प्रदेश का बजट 9.13 लाख करोड़ का है और प्रदेश पर कर्ज 9.18 लाख करोड़ का है जो विकास के सरकारी दावों की पोल खोलता है प्रदेश में पूंजी निवेश की कौन कहे लोगों की बैंकों में जमा पूंजी बाहर जा रही है बड़े निवेशकों से करार कर प्रदेश में पूंजी बढ़ाने का मॉडल पूरे तौर पर विफल साबित हुआ है सरकार का दावा है कि उसने 47 लाख करोड़ के निवेश करार किए लेकिन जमीनी स्तर पर मात्र 3.50 लाख करोड रुपए का ही निवेश हो सका है दरअसल जब देश के कॉर्पोरेट पूंजी लेकर विदेश भाग रहे हो तो भला उत्तर प्रदेश में कौन पूंजी लगायेगा बुलडोजर राज में तो और भी कोई पूंजी निवेश नहीं करेगा इसलिए प्रदेश में बुलडोजर नहीं संविधान व कानून के राज की बात मजबूती से संवाद में उठी आज के दूसरे सत्र में राहत से नए निजाम तक अल्पसंख्यकों के समक्ष चुनौतियों पर चार्टर्ड अकाउंटेंट अता रहमान ने अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि नोटबंदी और लॉकडाउन ने हमारे अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान पहुंचाया है उन्होंने दलित आदिवासी मुस्लिम व महिला जैसे वंचित समूहों के अधिकार और प्रतिनिधित्व पर जोर देते हुए जन जागरूकता करने और लोकल डिजिटल मीडिया खड़ा करने व जन सवालों को उठाने की बात कही संवाद का संचालन काशी विद्यापीठ के सेवानिवृत प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया और राजेश सचान और शम्मी कुमार सिंह ने उनकी मदद की कार्यक्रम में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय शंकर पांडे अरविंद किशोर राय आनंद दीपायन कुंवर सुरेश सिंह रोसा के मीडिया प्रभारी आनंद मिश्रा पत्रकार अधिवक्ता आनन्द शंकर मिश्रा श्रीश मिश्रा पुनीत मिश्रा दिलीप चौबे रेखा सिंह अमन कुमार सिंह आलोक राजभर अजय राय अखिलेश दूबे रूबी सिंह गोंड सविता गोंड राजन सिंह कृपाशंकर पनिका आदि नौजवान मौजूद रहे आज वर्तमान राजनीतिक स्थिति संवैधानिक लोकतंत्र की चुनौतियां और जन आंदोलन की भूमिका के विषय पर चर्चा जारी है देर शाम को छात्रसंघ चुनाव छात्र राजनीति लोकतांत्रिक अधिकार और नई पीढ़ी की भूमिका पर विशेष सत्र भी आयोजित किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने