मारखी गांव में विकास कि यात्रा शुरु मारखी जिला जयपुर में नव गठित पंचायत मारखी पंचायत समिति अमरसर जिला जयपुर में सरपंच श्रीमति सुमन जाट
ने जनतंत्र कि आवाज के पत्रकार विनोद शर्मा को बताया कि गांव में विकास कि कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी गांव वालों के सहयोग से योजनाएं चालू कर दी गई है पानी के लिए नए ट्यूबवेल बनाए जाएंगे हर घर तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी बिजली में ठाकुर जी के मंदिर से तेजाजी का मंदिर खालसावाली तक रोड लाइट लगाई जाएगी गांव में गौशाला का निर्माण करवाया जाएगा जिसमें बेसहारा पशुओं को उसमें जगह मिलेगी गांव में चिकित्सालय है उसको पीएचसी स्तर पर क्रमोनित करवाया जाएगा रोडवेज 50 निकलती है लेकिन रुकती एक भी नहीं है उनके लिए रोडवेज मैनेजर से मिलकर हर बस को यहां मारखी बस स्टैंड पर रुकवाने की व्यवस्था करेंगे
