अनुष्का संस्थान में दिवाली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास से मनाया
उदयपुर। अनुष्का संस्थान में दिवाली स्नेह मिलन समारोह उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर अनुष्का ग्रुप के संस्थापक डॉ. एस. एस. सुराणा ने दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए प्रेम, भाईचारे एवं एकजुटता का संदेश दिया। अध्यक्षा श्रीमती कमला सुराणा ने सभी के सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सचिव राजीव सुराणा ने टीम भावना और सहयोग के साथ निरंतर आगे बढ़ने का विश्वास दिलाया।
समारोह में डॉ. रंजना सुराणा, भूपेश परमार, कृतिका शर्मा, हर्षिता चौहान, जितेंद्र मेनारिया, माया जैन, प्रतिभा शर्मा, जितेंद्र कुमार, हरप्रीत कौर, गिरजा सालवी, कशिश पुजारी, नीलम औदिच्य, धनवंती सोलंकी, रविन्द्र एवं दीपक पुरोहित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन आपसी शुभकामनाओं एवं उल्लासपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।
