*कोटपूतली मेंसामूहिक विवाह सम्मेलन की पूर्व तैयारी एवं कलशयात्रा तैयारी बैठक*
रिपोर्टर -::(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान
कोटपूतली में आज सैनी विकास संगठन के तत्वाधान में आयोजित 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन की पूर्व तैयारी ,पुनरावलोकन ,व समीक्षा बैठक का आयोजन बबलू बबेरवाल की अध्यक्षता में शिव मंदिर आदर्श नगर कोटपूतली में आयोजित हुई।जिसमें 19 तारीख को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा महिलाओं द्वारा कलश यात्रा आयोजन की तैयारी का जायजा लिया । यात्रा शिव मंदिर आदर्श नगर से ज्योतिबाफुले सर्किल होते अग्रसेन सर्किल से कृष्णाटाकीज हो वापस शिव मंदिर दीपावाली पर समापन होगा ।बैठक में निमंत्रण कार्ड पहुंच का जायजा लिया 20 नवम्बर को 10बजे ही थाम पूजन ,बारात आगमन, बड़ा मंदिर क्रय विक्रय सहकारी समिति के पास गौरवा कार्यक्रम के बाद 12बजे शिव मन्दिर मंडप में फैरा रस्म , सब कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जीम्मेदारी सम्भलायी। कलशयात्रा में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं से सहभागिता हेतु अपना रजिस्ट्रेशन 8बजे तक जारी रहेगा। इस अवसर पर रामरतन ठेकेदार, देवी सहाय सैनी डीडी एवं प्रधान संरक्षक, गंगाराम सैनी, पटेल रामसिंह सैनी,रामस्वरूप रोलावण,संजय दैया, सुरेश बागड़ी रविन्द्र मोदी आदि उपस्थित रहे।
