*राजकीय महाविद्यालय पाटन में नशा मुक्ति हेतु नशा मुक्त भारत अभियान गोष्ठी का आयोजन*
रिपोर्टर -::(शिंभू सिंह शेखावत ) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
नीमकाथाना के निकट पाटन महाविद्यालय में आज नशा मुक्ति हेतु नशा मुक्त भारत अभियान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी प्राचार्य डॉक्टर मदन लाल मीणा ने की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डाॅ मनोज कुमार, आयुष चिकित्सक, राजकीय आयुष चिकित्सालय, पाटन रहे। डाॅ मनोज कुमार ने नशा के प्रकार और उनसे बचने के उपायों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि " कोई दोस्त या पारिवारिक परिचित मजाक,शर्त में या एक बार कोशिश करने को कहे तो साफ व आत्मविश्वास के साथ न बोलें। आवश्यकता पड़े तो बातचीत का विषय बदल दें। "
क्योंकि तम्बाकू, शराब और दूसरे नशे शरीर और दिमाग दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसका सीधा असर पढाई, कैरियर और परिवार पर पड़ता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए व्यायाम और संयमित भोजन की महत्ता पर जोर दिया।
नशा मुक्ति अभियान की रीढ दस सखा- सखियों को अतिथि के कर कमलों से नशा मुक्ति किट प्रदान किये गए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मीना ने नशा और आदत पर प्रकाश डाला उन्होने कहा कि एक समय बाद हमारी छोटी छोटी आदतें नशा का रूप धारण कर लेती हैं, नशा केवल पेय पदार्थों का नहीं है, आपकी आदतें या व्यवहार में भी हो सकता है, उससे सावधान रहने की आवश्यकता है। नशा करने वाले दोस्तों के दबाव को ना कहना सीखें।
कार्यक्रम के अंत में विधार्थियों एवं शिक्षकों ने कभी नशा न करने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन नशा मुक्ति केन्द्र प्रभारी, ज्योति शर्मा ने किया। इस दौरान महाविद्यालय संकाय सदस्य, किरण यादव, एवं महाविद्यालय संकाय सदस्य, किरण यादव ,सरोज गुर्जर, रितु शर्मा एवं हंसराज घौसल्या उपस्थित रहे।
