नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार, योग गुरु ने बताए स्वस्थ जीवन के सूत्र*

 *नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार, योग गुरु ने बताए स्वस्थ जीवन के सूत्र* 





राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर, जयपुर में 'नई किरण नशा मुक्ति' अभियान के अंतर्गत छात्राओं के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा योग एवं भारतीय जीवन पद्धति के माध्यम से स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश देना था।

इस अवसर पर योग गुरु श्री कमल किशोर शर्मा ने छात्राओं को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया तथा स्वस्थ जीवन में इसकी महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राओं एवं उनसे होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित सूर्य नमस्कार करने से शरीर में लचीलापन, स्फूर्ति एवं ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही यह एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी सहायक है।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने छात्राओं को नियमित रूप से सूर्य नमस्कार एवं योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के सामने नशे की प्रवृत्ति एक गंभीर चुनौती के रूप में उभर रही है। ऐसी परिस्थितियों में योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम है, बल्कि यह मनुष्य को मानसिक रूप से सशक्त और आत्मानुशासित भी बनाता है। योगाभ्यास द्वारा मन को नियंत्रित एवं संयमित करके नकारात्मक प्रवृत्तियों तथा नशे की लत से दूर रहा जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं तथा इसके सकारात्मक संदेश को अपने परिवार और समाज तक भी पहुंचाएं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। छात्राओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को सार्थक एवं प्रभावी बनाया।

कार्यक्रम के अंत में 'नई किरण नशा मुक्ति' समिति की संयोजक डॉ. मधुलिका सिंह उज्ज्वल ने सभी अतिथियों, योग गुरु एवं उपस्थित छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति सदस्य डॉ. अनिता प्रजापत एवं डॉ. शशिकांत भारद्वाज उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने