सिक्योर्ड कंपनी की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना, समय पर पहुंचकर आग पर पाया काबू*



*सिक्योर्ड कंपनी की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना, समय पर पहुंचकर आग पर पाया काबू*



भीलवाड़ा। शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित 20 सेक्टर में गौतम आश्रम वाली रोड पर लगे विद्युत खंभे में अचानक आग लगने की घटना सामने आई।


घटना की जानकारी मिलते ही *वार्ड नंबर 12 भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र ड़ाणी* ने तत्काल सिक्योर्ड कंपनी के *उच्च अधिकारियों* से संपर्क किया और मौके पर शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया।


सूचना मिलते ही सिक्योर्ड कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी बिना देरी किए *घटनास्थल पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया*। कर्मचारियों की समयबद्ध कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।


इस अवसर पर *देवेंद्र ड़ाणी ने सिक्योर्ड कंपनी के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता, जिम्मेदारी और जनसुरक्षा के प्रति सजगता की सराहना करते हुए उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।*


उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर पहुंचकर जिम्मेदारी निभाना और त्वरित कार्रवाई करना सराहनीय है। आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने