जवाहर नगर गोल मार्केट में बरामदे पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया
जयपुर। जवाहर नगर स्थित गोल मार्केट में बरामदे पर कथित अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। मामले को लेकर आदर्श नगर जोन के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन मौके पर जांच कर कार्रवाई करता है या नहीं।