*नीमकाथाना में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव 10 नवम्बर को होगा आयोजित*
*सभी मंदिरों के पुजारियों ने बैठक में शास्त्र सम्मत निर्णय लेकर तिथि पर जताई सहमति*
रिपोर्टर-:( शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान
नीमकाथाना। क्षेत्र के सभी मंदिरों में इस वर्ष गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव 10 नवम्बर 2026 को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में नृसिंह मंदिर नीमकाथाना में महंत श्री बजरंग दास जी महाराज के सानिध्य में नगर के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचांग एवं शास्त्रीय मान्यताओं पर विस्तार से चर्चा करने के बाद सर्वसम्मति से 10 नवम्बर को ही गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पंचांग संबंधी जानकारी देते हुए ज्योतिर्विद पं. विकास शास्त्री ने बताया कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 9 नवम्बर 2026 को दोपहर 12:31 बजे प्रारंभ होकर 10 नवम्बर को दोपहर 2:00 बजे तक रहेगी। वहीं प्रातःकालीन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:40 बजे से 8:50 बजे तक रहेगा।
सभी मंदिरों के पुजारियों ने पंचांग एवं शास्त्र सम्मत विचार-विमर्श के बाद एकमत होकर 10 नवम्बर को गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर मुकेश शर्मा, जानकीनाथ मंदिर से महंत बालकृष्ण शर्मा, बालाजी मंदिर से गिरधारी लाल शर्मा, मुरली मनोहर मंदिर से बजरंग लाल शर्मा, श्याम मंदिर से लक्ष्मीनारायण शर्मा, राधाकृष्ण मंदिर गणपति नगर से पं. सुशील शर्मा, रघुनाथ मंदिर छावनी से बंटी शर्मा, सत्यनारायण मंदिर से रविंद्र पुजारी, श्रीराम मंदिर से हरेंद्र जोशी, चिंताहरण बालाजी मंदिर से कृष्ण शर्मा, नृसिंह मंदिर से नाथूलाल शर्मा, अनघड़ बालाजी मंदिर से भीष्म नारायण, खेड़ापति बालाजी मंदिर से शुभकरण जोशी एवं भैरव मंदिर के पुजारी कालू महाराज सहित अनेक मंदिरों के पुजारी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को सभी मंदिरों में आयोजित किया जाएगा ।
