S oमंडुवाडीह इंसानियत की मिसाल

 S oमंडुवाडीह इंसानियत की मिसाल



सड़क पर घायल पड़ा था मजदूर थानेदार ने गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल  



डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी l मंडुवाडीह SO दिगंबर उपाध्याय का वीडियो वायरल जहां एक तरफ थानों के खासमखास और ड्यूटी में लापरवाही की खबरें आ रही हैं वहीं दूसरी तरफ मंडुवाडीह थानेदार दिगंबर उपाध्याय ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी पूरे वाराणसी में चर्चा हो रही है

रात के समय सड़क किनारे एक मजदूर घायल अवस्था में पड़ा था भीड़ तमाशा देख रही थी सूचना पर पहुंचे मंडुवाडीह S O दिगंबर उपाध्याय ने एक पल भी देर नहीं की। उन्होंने खुद अपने हाथों से एक अन्य युवक की मदद से घायल मजदूर को गोद में उठाया और तुरंत बाइक से अस्पताल की ओर रवाना किया थानेदार साहब वर्दी में हैं घायल युवक के पैर में चोट है चलने में असमर्थ है थानेदार और एक सादे कपड़े वाले युवक ने उसे उठाया, बाइक पर बैठाया और खुद साथ खड़े होकर अस्पताल भिजवाया आसपास खड़े लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है लोग कह रहे हैं अगर हर थानेदार ऐसा हो जाए तो पुलिस की छवि ही बदल जाए इस घटना ने साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ रौब के लिए नहीं बल्कि सेवा और सुरक्षा के लिए होती है मंडुवाडीह थानेदार के इस मानवीय कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है घायल मजदूर को समय पर अस्पताल पहुंचने से उसकी जान बच गई स्थानीय लोगों ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि ऐसे ईमानदार और मानवतावादी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाए ताकि अन्य थानों की पुलिस भी इससे प्रेरणा ले सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने