*दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से CJP के तीन नेता हिरासत में*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज राजस्थान
*नई दिल्ली, 10 अक्टूबर।* दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया।
ये तीनों नेता मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे। जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई, दक्षिण-पश्चिम जिले की पुलिस टीम विमान में दाखिल हुई और तीनों को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन का आह्वान किया था। पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए एहतियातन कार्रवाई की।
हिरासत के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा - "हम अरेस्ट होने के लिए ही आए हैं, कर लो अरेस्ट।" पार्टी ने इसे घूमने-फिरने की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताते हुए नेताओं की तुरंत रिहाई की मांग की है। इस घटना के बाद जंतर-मंतर और रायसीना रोड पर भारी बैरिकेडिंग कर दी गई है।
