मणिकर्णिका की दिव्यता और श्रमदान का भाव तीर्थ की गरिमा के लिए जरूरी
नमामि गंगे और नगर निगम ने स्वच्छता करके तीर्थों की पवित्रता को बनाए रखने का दिया संदेश
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी l मणिकर्णिका तीर्थ घाट पर सेवा या श्रमदान करते समय ऐसा अनुभव होता है कि बाबा महादेव स्वयं सहायक हैं यहाँ की आध्यात्मिक और दिव्य ऊर्जा का सीधा प्रभाव है मणिकर्णिका घाट पर नगर निगम की टीम के साथ श्रमदान करते हुए गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने बताया कि महाश्मशान की पवित्रता को धारण किए हुए काशी का मणिकर्णिका घाट केवल अंतिम संस्कार का स्थल नहीं बल्कि जीवन और मोक्ष का द्वार माना जाता है यहाँ सेवा करना अपने आप में सबसे बड़ा सत्कर्म है हिन्दू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस महाश्मशान पर शिव की उपस्थिति है स्वयं भगवान शिव तारक मंत्र देते हैं इसलिए यहाँ श्रमदान या जनसेवा करने वाले को आंतरिक शक्ति और अलौकिक शांति की अनुभूति होती है मानो महादेव हर पल मार्गदर्शन और सहायता कर रहे हों इस पवित्र भूमि पर किया गया श्रम अहंकार को मिटाकर विशुद्ध भक्ति और समर्पण का भाव जगाता है और कर्म का एहसास कराता है गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारत और विश्व के कोने कोने से काशी पधारने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों से निवेदन है तीर्थ स्थलों की पवित्रता को बनाए रखने के लिए स्वच्छता अपनाएं किसी भी प्रकार की गंदगी ना करें।
