राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं महिला नीति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन*

 *राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं महिला नीति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन*


रिपोरटर :-( शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान

नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के पंचायत समिति पाटन के राजकीय महाविद्यालय पाटन में आज दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं महिला नीति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में *मेहंदी प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की अनूठी विशेषता यह रही कि इसमें छात्राओं ने पारंपरिक डिजाइनों के साथ साथ मतदाता जागरूकता का भी संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रभारी सहायक आचार्य किरण यादव ने बताया कि कला न केवल अपनी संस्कृति का अभिन्न अंग है बल्कि यह सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का माध्यम भी बनती है। महिला नीति प्रकोष्ठ सदस्य सहायक आचार्य ज्योति शर्मा ने अपने संबोधन में महिला मतदाताओं की लोकतंत्र में भागीदारी पर जोर दिया। छात्राओं की हथेलियों पर रची ''सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो"जैसी पंक्तियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी सहायक आचार्य रितु शर्मा के नेतृत्व में दिनांक 24 अक्टूबर 2026 से चल रही तीन दिवसीय ट्रेनिंग कार्यशाला में छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए गए। मेहंदी प्रतियोगिता में कोमल सैनी ने प्रथम, साक्षी बाई ने द्वितीय एवं मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

निर्णायक मंडल में सहायक आचार्य रितु शर्मा, डॉ धर्मवीर कुमावत एवं एम एम वर्मा शामिल रहे, प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही अपनी सकारात्मक ऊर्जा के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने