हरियालो राजस्थान अभियान के तहत बधिर स्कूल के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण -
- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर।आज 07/10/26 को हरियालो राजस्थान अभियान के अन्तर्गत राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया।
प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मिलकर करीब 500 पौधे लगाए तथा उनकी जियो टैगिंग भी की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम प्रभारी कुलदीप पाठक व सद्दाम शेख ने बताया कि इस अवसर पर बधिर विद्यार्थियों को पौधारोपण के महत्व के बारे में भी अवगत करवाया गया। विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल करने की शपथ भी दिलाई गई।
Tags
मनोरंजन
