आरक्षी को गोली मारने वाले तीन असलहा तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार तीनों को लगी गोली



 आरक्षी को गोली मारने वाले तीन असलहा तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार  तीनों को लगी गोली 


लंका पुलिस की दो अलग अलग मुठभेड़ों में कार्रवाई 


दो पिस्टल रिवॉल्वर समेत कारतूस बरामद  बिहार भागने की फिराक में थे आरोपी


जनता की दहाड़ 

डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी l लंका थाना क्षेत्र में आरक्षी को गोली मारकर फरार हुए तीन कथित असलहा तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया  पुलिस की कार्रवाई में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। उनके कब्जे और निशानदेही पर .32 बोर की 2 देशी पिस्टल, एक अवैध रिवॉल्वर, छह खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर की रात असलहा तस्करी की सूचना पर लंका पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी इसी दौरान बृज इन्क्लेव अपार्टमेंट के पास आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी इसमें आरक्षी अमित कुमार शुक्ला गोली लगने से घायल हो गए  घटना के बाद आरोपी फरार हो गए पुलिस ने पीछा करते हुए लौटूबीर अंडरपास के पास घेराबंदी की  इस दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी राज विश्वकर्मा गोली लगने से घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया इसके बाद 31 अक्टूबर को पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों अंजनी नंदन झा और राजू तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक सामनेघाट की झाड़ियों में असलहे बरामद कराने के दौरान दोनों ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की  जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में दोनों घायल हो गए गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज विश्वकर्मा (21) अंजनी नंदन झा (24) और राजू तिवारी (21) के रूप में हुई है  पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे असलहा बेचने के इरादे से बृज इन्क्लेव अपार्टमेंट के पास पहुंचे थे  पकड़े जाने के डर से उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी और बिहार भागने की तैयारी में थे पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्कूटी  तीन मोबाइल फोन और 625 रुपये भी बरामद किए हैं घायल आरोपियों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। इस मामले में लंका पुलिस द्वारा बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने