केदार नाथ सिंह के नामांकन में उमड़ा पूर्वांचल भाजपा के दिग्गज मंत्रियों और कद्दावर नेताओं की उपस्थिति में शक्ति प्रदर्शन

 केदार नाथ सिंह के नामांकन में उमड़ा पूर्वांचल भाजपा के दिग्गज मंत्रियों और कद्दावर नेताओं की उपस्थिति में शक्ति प्रदर्शन




डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी l वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केदार नाथ सिंह ने समर्थकों के सैलाब के साथ दाखिल किया पर्चा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना कई कैबिनेट मंत्री विधायक और पूर्वांचल भर के दिग्गज नेता रहे मौजूद जिला सहकारी फेडरेशन प्रांगण में हुआ भव्य स्वागत जुलूस के रूप में आयुक्त कार्यालय पहुंचे प्रत्याशी आज दिनांक 05अक्टूबर 2026 वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रत्याशी केदार नाथ सिंह के नामांकन के दौरान सोमवार को पूर्वांचल का अभूतपूर्व राजनीतिक उत्साह देखने को मिला उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना समेत सूबे के कई मंत्रियों विधायकों और वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में केदार नाथ सिंह ने हजारों समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

सहकारी फेडरेशन प्रांगण में कार्यकर्ताओं का हुजूम

नामांकन दाखिल करने से पूर्व जिला सहकारी फेडरेशन के प्रांगण में पूर्वांचल के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं और स्नातकों का भारी जमावड़ा हुआ पूरा परिसर भाजपा के झंडों और गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा यहाँ पहुंचे प्रत्याशी केदार नाथ सिंह का महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल महापौर अशोक तिवारी सूबे के मंत्री रविंद्र जायसवाल अनिल राजभर डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी सौरभ श्रीवास्तव सुशील सिंह डॉ. अवधेश सिंह टी. राम एमएलसी केतकी सिंह धर्मेंद्र राय और राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा कौशलेंद्र सिंह सुधीर मिश्रा पूर्व डिप्टी मेयर संजय राय,बलिया के पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी नारद राय प्रयागराज प्रभारी राकेश त्रिवेदी पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रेम कपूर तथा पूर्व महापौर राम गोपाल मोहले सहित पूर्वांचल के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत कर प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद दिया स्वागत समारोह के उपरांत केदार नाथ सिंह हजारों समर्थकों मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के विशाल जुलूस के साथ आयुक्त कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने सादगी और वैदिक गरिमा के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने पूर्वांचल भर से आए सभी पदाधिकारियों जन-प्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं एवं स्नातक मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यह अभूतपूर्व उत्साह और स्नातकों का अपार समर्थन केदार नाथ सिंह की ऐतिहासिक विजय की स्पष्ट पटकथा लिख चुका है

इन प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी

नामांकन जुलूस व स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रशेखर उपाध्याय आत्मा विश्वेश्वर महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय सह संयोजक अशोक पाण्डेय विकास बागी अजय गुप्ता अमित खरे अशोक जाटव पंकज चतुर्वेदी राहुल सिंह पूजा दीक्षित नवीन कपूर कुसुम सिंह पटेल अवधेश राय, शंभू पटेल राजेश त्रिवेदी अश्वनी पाण्डेय सपना सिंह अनिल तिवारी अनिल उपाध्याय विनय सिंह सहित भारी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने