सीकर के भारत स्काउट गाइड सदस्यों का दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय गांधी व शास्त्री जयंती कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन

 सीकर के भारत स्काउट गाइड सदस्यों का दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय गांधी व शास्त्री जयंती कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन


 


क्विज में चरितार्थ व गांधीजी वेशभूषा में हिमांशु सिंह प्रथम रहे



नई दिल्ली में महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला सीकर के 15 सदस्यों ने अंकित कुमार शर्मा स्काउट मास्टर व देवेश कुमार लाटा सहायक स्काउट मास्टर के नेतृत्व में भाग लिया 

राजघाट तक दांडी यात्रा व प्रभात फेरी में भाग लिया।

उसके बाद भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित गांधी व शास्त्री जयंती राष्ट्रीय स्तरीय समारोह में भाग लेकर विभिन्न कार्यक्रमों निबंध प्रतियोगिता ,पोस्टर प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता,देशभक्ति गीत गांधी जी के भजन ,नृत्य, वेशभूषा ,संगोष्ठी सहित अन्य कार्यक्रम में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

चरितार्थ सिंह स्काउट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडेला ने राष्ट्रीय स्तर पर क्विज प्रतियोगिता में प्रथम,हिमांशु सिंह शेखावत शिवाजी ओपन रोवर क्रू सकराय ने गांधी जी का रोल करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सदस्यों को राष्ट्रीय मुख्यालय के पदाधिकारियो ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

इस अवसर पर सीकर जिले से हिमांशु सिंह शेखावत रोवर शिवाजी ओपन रोवर क्रू सकराय, जिगर कुमावत रोवर शिवाजी ओपन रोवर क्रू सकराय ,राम अवतार पंकज सैनी ,ललित सैनी रोवर राजकीय कला महाविद्यालय कटराथल भावेश स्वामी श्याम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोधावली, कृष्णा कुमावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाजोद, प्रियांशी टेलर गाइड कैप्टन एचडीआई पब्लिक स्कूल लादिया, वर्षा सारवन गाइड, अनिता कुमारी,पूजा महरिया, सरोज रेंजर राजकीय कलामहाविद्यालय कटराथल, चरितार्थ सिंह रा उ मा वि खंडेला ने भाग लिया। राष्ट्रीयस्तर पर उत्कर्ष प्रदर्शन करने पर किरण सैनी मुख्य जिला आयुक्त ,हरबंस लाल जिला आयुक्त स्काउट, बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट व जिला सचिव आचू मीणा सी ओ गाइड सीकर पूरे दल को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने