भाजपा ने पंचायत समिति चुनाव के लिए तैयार किया प्रत्याशियों का पैनल

 भाजपा ने पंचायत समिति चुनाव के लिए तैयार किया प्रत्याशियों का पैनल



उच्चैन, सेवर और रूपवास के 61 वार्डों पर मंथन, प्रत्येक वार्ड से तीन-तीन नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाएंगे**


भरतपुर। पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण में होने वाले पंचायत समिति चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय भरतपुर में जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी नरेश बंसल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


बैठक में उच्चैन, सेवर और रूपवास पंचायत समितियों के अंतर्गत पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं के आवेदन पत्रों पर विचार-विमर्श किया गया। तीनों पंचायत समितियों के कुल 61 वार्डों में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई।


प्रत्येक वार्ड से तीन नामों का पैनल तैयार


भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेंद्र पचौरी ने बताया कि मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा के आधार पर कोर कमेटी ने तीनों पंचायत समितियों के सभी वार्डों के लिए संभावित प्रत्याशियों के तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर लिया है। इसमें जिताऊ, टिकाऊ और कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए नामों पर विचार किया गया है।


उन्होंने बताया कि तैयार पैनल प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी मिलने के बाद पार्टी प्रत्याशियों की सूची शीघ्र जारी की जाएगी।


### तीन पंचायत समितियों के वार्डों पर हुई चर्चा


बैठक में सेवर पंचायत समिति के सभी 21 वार्डों, उच्चैन के 15 वार्डों और रूपवास के 25 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों पर विचार किया गया। पार्टी नेतृत्व अब इन नामों पर अंतिम निर्णय लेगा।


 ये पदाधिकारी रहे मौजूद


बैठक में उच्चैन प्रभारी हेमेन्द्र वशिष्ठ, सेवर प्रभारी जमुनालाल वैष्णव, रूपवास प्रभारी धीर सिंह जादौन, भानु प्रताप राजावत, मनोज भारद्वाज, बृजेश अग्रवाल, रज्जन सिंह महुआ, गौरव सरपंच, भगवानदास शर्मा, जगत सिंह गुर्जर, हजारी सिंह, बिजेंद्र सिकरौदा, जितेंद्र फौजदार, प्रकाश भोलू सुनारी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र गुर्जर,खजान सिंह, नवीन दुबे आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने