संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, डॉ. सुरेश सैनी का किया सम्मान*

 *संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, डॉ. सुरेश सैनी का किया सम्मान*


रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान

नीमकाथाना/गणेश्वर.... राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, गणेश्वर में बीकानेर संभाग स्तरीय जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। 

          केंद्राध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने, आर्थिक संसाधन जुटाने तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में उल्लेखनीय योगदान देने पर ग्रामवासियों एवं अधिकारियों ने संस्था के प्राध्यापक डॉ. सुरेश चंद्र सैनी का माल्यार्पण कर सम्मान किया।

              प्रतियोगिता के दौरान डॉ. सुरेश सैनी ने प्रत्येक कार्य में अग्रणी भूमिका निभाते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर पहल की। आर्थिक संसाधनों की व्यवस्था से लेकर आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन तक उनका समर्पण एवं सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा। उनके प्रयासों से प्रतियोगिता के सफल संचालन में विशेष सहायता मिली।

              इस अवसर पर प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले योगेश शर्मा, हरीश शर्मा शीशराम सैनी सहित समस्त शिक्षकों, ग्रामवासियों एवं अन्य सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सहयोग से संभाग स्तरीय प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने