आसलपुर में रामलीला का शुभारंभ

 आसलपुर में रामलीला का शुभारंभ



रिपोर्टर गौरव पारीक


श्री आदर्श रामलीला मंडल के तत्वावधान में आयोजित पारंपरिक रामलीला कार्यक्रम का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। 

 मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने बताया कि अध्यक्षता भाजपा जिला संगठन महामंत्री शिवजीराम कुमावत ने की, जबकि मुख्य अतिथि विमला रामपाल भंभोरिया और विशिष्ट अतिथि पन्नालाल कुमावत रहे।गीता कुमावत, नेहा कुमावत, सपना कुमावत, भूरी कुमावत, मदनलाल कुमावत, कजोड़ कुमावत, संजीव जाजोरिया, नारायण लांबा, गोपाल कुमावत, धर्मेंद्र कुमावत, जितेंद्र काला, मनमोहन शर्मा और नानचीलाल कुमावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।रामलीला मंचन के दौरान नारद मोह सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। देर रात तक चली रामलीला में हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने