एकादशी का श्राद्ध कल मंगलवार को करना श्रेयस्कर है।

 सनातन धर्मानुयायियों के यहां कुछ हो ना हो पर उनके घरों में अपने दिवंगत पुरखों की पुण्य स्मृति में श्रद्धाञ्जलि स्वरूप श्राद्ध करने की परम्परा अवश्य है ।


एकादशी श्राद्ध विमर्श -


एकादशी का श्राद्ध कल मंगलवार को करना श्रेयस्कर है।



एकादशी श्राद्ध के स्मार्त और वैष्णव दो भेद हैं।


स्मार्त मतावलम्बी एकादशी का व्रत कर द्वादशी में पारण करते हैं और वैष्णव वेध रहित एकादशी का व्रत कर त्रयोदशी में पारण करते हैं।


अतः स्मार्तों को एकादशी को ही श्राद्ध करना चाहिए। सरल भाषा में जिस दिन अपराह्न व्यापिनी एकादशी हो उस दिन एकादशी का श्राद्ध करना चाहिए।


और वैष्णव द्वादशी युता वेध रहित एकादशी के दिन एकादशी का व्रत करते हैं। जिस दिन व्रत करें उस अरुणोदय वेधरहित निर्विद्धा एकादशी के दिन या द्वादशी को एकादशी का श्राद्ध करना चाहिए।


श्राद्ध कर्ता या श्राद्ध भोक्ता जो नियमित एकादशी करते हैं, उन श्राद्ध कर्ता या श्राद्ध भोक्ता को श्राद्ध के दिन स्वयं को अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए।

जो एकादशी व्रत नहीं करते हैं उन पर कोई भी विधि या निषेध लागू नहीं होता है। व्रत के दिन भी श्राद्ध के सभी कर्म अन्न से ही सम्पादित करने चाहिए।


नियमित एकादशी को व्रत करने वाले श्राद्धान्न को अवघ्राण अर्थात् सूंघ कर रख दें और यथासमय फलाहार करके उस श्राद्धान्न को गायों को या किसी अन्य को भोजनार्थ दे दें।


इसी प्रकार भोक्ता को मध्याह्न या अपराह्न जैसी भी स्थिति में श्राद्धान्न ग्रहण न करके कर्ता के घर पर ही फलाहार करना चाहिए।


नियमित एकादशी करने वाले को व्रत का त्याग नहीं करना चाहिए। 


ऐसा महालय श्राद्ध हों या वार्षिक श्राद्ध दोनों समान ही करणीय हैं।


किसी कारणवश न कर पायें अमावास्या को सर्व पितृ श्राद्ध कर सकते हैं ।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने