नीमकाथाना रामलीला मैदान स्थित महाराजा अग्रसेन की मूर्ति (अग्रसेन चौक)अपने स्थायित्व को तरसती*

 *नीमकाथाना रामलीला मैदान स्थित महाराजा अग्रसेन की मूर्ति (अग्रसेन चौक)अपने स्थायित्व को तरसती*


रिपोर्टर:-( शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज ,राजस्थान

नीम का थाना रामलीला मैदान स्थित महाराजा अग्रसेन की मूर्ति काफी लंबे प्रयासों के उपरांत सैनिक कल्याण बोर्ड मंत्री ,राजस्थान सरकार प्रेम सिंह बाजोर के कर कमलों द्वारा उद्घाटन हुआ था। लेकिन वर्तमान में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति अपने पूर्णत: स्थायित्व को तरस रही है !

क्योंकि रामलीला मैदान के सामने का चौराहे पर ,अग्रसेन चौक पर स्थित है। 

वर्तमान में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति को कलाकारों द्वारा उच्च कोटि के मार्बल से बनाई गई है।

और आकर्षक कलाकृति अपने पूर्णतया स्थायित्व को तरस रही है।

क्योंकि मूर्ति को (काफी लंबे समय से प्रतीक्षारत) महाराजा अग्रसेन की मूर्ति मंत्री महोदय के कर कमलों द्वारा स्थापित होने के लगभग सप्ताह उपरांत ही , विरोध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय नीमकाथाना को ज्ञापन सौंपें गए थे।

वर्तमान स्थिति में किसी सिर फिरे व्यक्ति या किसी के द्वारा धक्का भी देने से यह क्षतिग्रस्त हो सकती है, क्योंकि इसे पूर्णतया सी सी में स्थापित नहीं किया गया है।

 इसलिए नीम का थाना के जिम्मेवार व्यापारीगण और प्रशासनिक अधिकारियों से निवेदन है कि महाराजा अग्रसेन की मूर्ति को पूर्णतया स्थायित्व प्रदान कर भव्य रूप दिया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने