करवा चौथ का व्रत पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं।

 करवा चौथ का व्रत पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं।




डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी जमानियां। करवा चौथ का व्रत विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं शाम को पूजा करने और चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा भी निभाई जाती है करवा चौथ त्योहार की तैयारी में पूजा की थाली का विशेष महत्व होता है इसमें करवा दीपक रोली अक्षत मिठाई छलनी और जल जैसी चीजें रखी जाती हैं अलग-अलग परिवारों और क्षेत्रों में पूजा की विधि और सामग्री में कुछ अंतर हो सकता है इसलिए घर की परंपरा के अनुसार सामान तैयार करना अच्छा रहता है पूजा के दिन जल्दबाजी में कोई जरूरी चीज छूट न जाए करवा चौथ की पूजा की थाली में कौन-कौन सी चीजें रखी जाती हैं और परंपरा में उनका क्या महत्व माना जाता है कस्बा बाजार सहित स्टेशन बाजार की दुकानें पूजा सामग्री से जगमगाने लगी सभी दुकानों पर खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ देखी गई करवा चौथ पूजा सामग्री लिस्ट मिट्टी या धातु का करवा करवा की सींक कलश या जल का लोटा दीपक रूई बाती घी या तेल रोली कुमकुम अक्षत हल्दी चावल के आटे का घोल पीठा चौक बनाने के लिए फूल फल मिठाई छलनी पूजा थाली सिंदूर मौली पूजा की थाली पुजारी उद्धव पांडे ने बताया कि करवा मिट्टी या धातु का पारंपरिक पात्र होता है जिसमें पूजा के लिए जल रखा जाता है कई परंपराओं में इसमें गेहूं या चावल भी रखे जाते हैं करवा की टोंटी में सींके लगाई जाती हैं। इसका उपयोग पूजा के दौरान होता है चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए अलग से लोटे में साफ जल रखा जा सकता है करवा इस व्रत के नाम और अनुष्ठान का प्रमुख हिस्सा है उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान करवा चौथ की कथा सुनने या पढ़ने की परंपरा है इसलिए कथा की पुस्तक या उसकी प्रति तैयार रखें। चंद्रमा निकलने पर अर्घ्य देने के लिए साफ जल और लोटा भी पास में रखें चंद्रोदय का समय अलग अलग हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने