मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया

 स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ में आज विद्यार्थियों के लिए मेंटल हेल्थ फाउण्डेशन के मिहोप वेलनेस सेन्टर द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया


। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने स्वागत भाषण में मेन्टल हेल्थ फाउण्डेशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ संजय कुमार, एम्स दिल्ली की पूर्व क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट गीतांजली व काउंसलिंग साइकोलोजिस्ट कनिका भट्ट का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को शारीरिक विकास के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भारतीय ज्ञान परम्परा का पालन करने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात डॉ संजय कुमार, सुश्री गीतांजली व सुश्री कनिका भट्ट ने पीपीटी के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए, ध्यान आदि अनेक क्रियाओं द्वारा मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के प्रशिक्षण दिए। महाविद्यालय प्रशासक श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत ने भी मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ श्री नथमल तोदी बी.एड. महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत,प्रशासक श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत, बी.एड. महाविद्यालय प्राचार्या डॉ बीनू शेखावत, एनसीसी अधिकारी ले डॉ नरेश कुमार वर्मा, श्री पवन कुमार मीणा, डॉ भगवती देवी श्रीमती रतनदीप सेन सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ आनन्द शर्मा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने