*सुहाग, प्रेम और अखण्ड सौभाग्य का पर्व निर्जला करवा चौथ व्रत आज* *चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर महिलाएं खोलेंगी व्रत
*
रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत )
सुहाग,प्रेम और अखण्ड सौभाग्य का पर्व निर्जला करवा चौथ व्रत आज गुरुवार 29 अक्टुबर को मनाया जाएगा।पति की लम्बी उम्र ,अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सुहागिनें दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी।शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद रात को चंद्रमा के दर्शन करेंगी। चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद महिलाएं पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोलेंगी। करवा चौथ पर महिलाएं सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेंगी।दिनभर जल और भोजन ग्रहण किए बिना व्रत रखने के बाद शाम को भगवान शिव-पार्वती,गणेश जी और करवा माता की पूजा करेंगी।इस दौरान करवा चौथ की कथा सुनने की भी परम्परा है।रात को चंद्रमा के उदय होने पर छलनी (चालनी) से चंद्र-दर्शन कर अर्ध्य दिया जाएगा। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर पारण किया जाएगा। इस बार करवा चौथ पर शुक्र का तुला राशि में उदय, लक्ष्मी-नारायण योग , बुधादित्य योग और परिधि योग का संयोग बन रहा है। चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रोहिणी नक्षत्र के साथ रहेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार करवा चौथ का व्रत दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास व सुख-समृद्धि का प्रतीक है। विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। पूजा का तरीका:- शाम को पूजा -स्थल पर चौकी सजाएं।मां पार्वती, भगवान शिव, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा सामग्री के साथ स्थापना करें।दीपक जलाकर रोली,अक्षत,फूल और मिठाई अर्पित करें। करवा चौथ की कथा सुनें और विधि-विधान से पूजा करें।रात में चंद्रमा के दर्शन कर जल अर्पित करें।छलनी ( चालनी) से चंद्रमा और फिर पति का चेहरा देखकर का व्रत खोला जाएगा।
