*राजेंद्र कुमार शर्मा बने सीकर-चूरू जिला प्रभारी, लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*
*सेवा और समर्पण को मिला सम्मान, राजेंद्र कुमार शर्मा संभालेंगे सीकर-चूरू जिला प्रभारी की जिम्मेदारी*
*रामगढ़।* *लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी संजय कीर्तनीया की अनुशंसा पर संभाग प्रभारी मनोज शर्मा ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर लक्ष्मणगढ़ प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा को सीकर एवं चूरू जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया।*
रामगढ़ में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए मनोज शर्मा ने दोनों जिलों की सभी तहसीलों में ट्रस्ट की रीति-नीति के अनुरूप सेवा कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।
मनोज शर्मा ने कहा कि लक्ष्मणगढ़ की तर्ज पर दोनों जिलों की प्रत्येक तहसील में सेवा गतिविधियों को प्रभावी बनाया जाए तथा सभी तहसील प्रभारी आपसी समन्वय से कार्य करें।
*नवनियुक्त जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत, लगन और समर्पण से निभाएंगे तथा दोनों जिलों में ट्रस्ट के सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।*
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की टीम सरकार और आमजन के बीच सेतु बनकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करेगी।
मनोज शर्मा ने विश्वास जताया कि राजेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व और सभी तहसील प्रभारियों के सहयोग से सीकर एवं चूरू जिलों में जनसेवा गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
