डीएलएड गाइड ग्रुप प्रशिक्षण शिविर संपन्न

 ।डीएलएड गाइड ग्रुप प्रशिक्षण शिविर संपन्न 



राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के आदेशानुसार स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के तत्वावधान में डीएलएड गाइड ग्रुप प्रशिक्षण शिविर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सीकर में दिनांक 5.10.2026 से 11 -10- 26 तक सम्पादित किया गया ।

शिविर में अंतिम दिवस में सर्वधर्म प्रार्थना सभा,प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर राजेंद्र प्रसाद मील स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा एवं उपाध्यक्ष स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा डॉ. कुलकिरण गढ़वाल के नेतृत्व में आयोजन कर संभागियो में सर्वधर्म समभाव का संदेश प्रदान किया गया। अतिथियों के कर कमलों से प्रशिक्षक दल एवं सेवा टोली के सदस्यों का स्कार्फ एवं गिफ्ट प्रदान कर सम्मान किया गया । मील ने बताया कि स्काउट गाइड संगठन विश्व व्यापी संगठन है,जिसके माध्यम से समाज में् महिला बालकों में अनुशासन एवं समाज के प्रति सक्रिय रहने का सुझाव दिया । डॉ.कुलकिरण गढ़वाल ने बताया कि स्काउट गाइड संगठन समाज को नई दिशा प्रदान करने एवं राष्ट्र हित में सदैव तैयार रहकर कार्य करने वाला संगठन है। इस संगठन से प्रत्येक नागरिक एवं बालक जुड़कर अपने व्यक्तिगत जीवन ही नहीं बल्कि समाज में देश को सही दिशा में विकसित करने में सक्षम होता है। प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्थानीय संघ राजेंद्र प्रसाद मील , मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीकर किरण सैनी सीकर ,जिला बुलबुल कमीश्नर सरोज लॉयल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट पुरुषोत्तम सोनी व उपाध्याक्ष बनवारीलाल नेहरा द्वारा अवलोकन एवं निरीक्षण कर ‌संभागियों को शिविर की सेवा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। शिविर के दौरान प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्रों के भ्रमण के साथ-साथ प्रतिज्ञा ,नियम ,आंदोलन की जानकारी, झंडो की जानकारी, विभिन्न प्रकार की दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली गांठे , बंधन ,कंपास ,अनुमान लगाना , धर्मनिरपेक्ष संगठन , दीक्षा संस्कार दक्षता बैज व नक्शा पढ़ना , प्राथमिक सहायता आदि बिंदुओंको बताया । नवाचारों को सीखने का प्रयास किया गया इस अवसर पर शिविर संचालक किशनलाल सियाक , सरोज लॉयल टीम के साथ अलिताब धोबी पुरुषोत्तम सोनी सुवालाल कुमावत, कैलाश शर्मा महेंद्र कुमार पारीक , महेश कुमार रोशन ढेबानिया , महेंद्र सिंह मील एवं सेवा टोली में रोवर आदिल, आकाश ,रवि ,हर्षित आदि ने उपस्थित रहकर प्रशिक्षण दल का सहयोग प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने