अजमेर विद्युत वितरण निगम में बड़ा खेल - गांव काजीपुरा, अजय सर रोड, सालासर ब्रिक्स पर अवैध बिजली कनेक्शन का आरोप - संपत्ति किसी की, कनेक्शन किसी और के नाम?*

 अजमेर विद्युत वितरण निगम में बड़ा खेल - गांव काजीपुरा, अजय सर रोड, सालासर ब्रिक्स पर अवैध बिजली कनेक्शन का आरोप - संपत्ति किसी की, कनेक्शन किसी और के नाम?*


: पीड़ित गोविंद प्रसाद सैनी ने की शिकायत, जांच और कार्रवाई की मांग*


*अजमेर।* अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय सहायक अभियंता हाथी भाटा से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव काजीपुरा, अजय सर रोड, सालासर ब्रिक्स की संपत्ति गोविन्द प्रसाद सैनी की होने के बावजूद अन्य व्यक्ति को अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन लगाए जाने का आरोप लगा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त भूमि / संपत्ति का स्वामित्व गोविंद प्रसाद सैनी का है, लेकिन उस पर किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा विद्युत कनेक्शन लेने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में पीड़ित द्वारा संबंधित विभाग सहायक अभियंता को शिकायत दर्ज कराई गई है।


शिकायत में मांग की गई है कि मौके की जांच कराई जाए, भूमि के दस्तावेजों और स्वामित्व की जांच के बाद ही नियमानुसार कनेक्शन दिया जाए। यदि अवैध रूप से कनेक्शन दिया गया है तो उसे तुरंत निरस्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।


स्थानीय लोगों ने भी सवाल उठाया है कि बिना भू-स्वामी की एनओसी और दस्तावेजों के सत्यापन के बिजली कनेक्शन कैसे जारी किया जा रहा है? अजमेर डिस्कॉम के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


अब देखना यह है कि अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधिकारी इस शिकायत पर कितनी जल्दी जांच कर कार्रवाई करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने