राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड सीकर ने गांधी व शास्त्री जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये।

 राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड सीकर ने गांधी व शास्त्री जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये।



राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वाधान में आज देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे जिले भर में धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, आचू मीणा सी ओ गाइड, के नेतृत्व में स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बड़ा तालाब सीकर पर गांधी व शास्त्री जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया विभिन्न वक्ताओं ने वार्ता की एवं उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया गया, सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, उसके बाद सीकर स्काउट गाइड मुख्यालय से गांधी शास्त्री जयंती पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसको बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट व आचू मीणा का गाइड सी ओ गाइड ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया ।राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड्स रोवर रेंजर द्वारा देशभक्ति के नारे लगाते हुए, गांधी जी के प्रिय भजन गाते हुए शहर में बड़ा तालाब से रानी सती नगर परिषद अंबेडकर सर्किल बाजार सर्कल कलेक्ट्रेट वह वहां से कल्याण सर्किल जाट बाजार घंटाघर होते हुए स्काउट गाइड जिला मुख्यालय तक 9 किलोमीटर की प्रभात फेरी निकाली गई। इसके साथ भाषण क्विज सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। व कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा में सभी ने भाग लिया। किरण सैनी जिला मुख्य आयुक्त, हरबंस लाल जिला कमिश्नर स्काउट,महेंद्र कुमार पारीक, मनोज कुमार, सुशील कुमावत, देवी लाल जाट, ओम प्रकाश रेगर ,राम प्रसाद भास्कर , पीतांबर लौरा ,सुंदरलाल, लखन बावरिया, कल्पना मीणा मीनल शर्मा, 100से अधिक स्काउट गाइड सदस्य उपस्थित थे 

इस अवसर पर जिला सीकर के स्थानीय संघ एवं स्काउट गाइड ग्रुप में भी सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन प्रभात फेरी विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने