नमो घाट पर 94वां संडेज ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया फिटनेस का संदेश

 नमो घाट पर 94वां संडेज ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया फिटनेस का संदेश



राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा तथा राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने चलाया साइकिल



डॉ उदय शंकर भगत 

वाराणसी। स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत अभियान के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा रविवार को नमो घाट पर 94वें संडेज ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया  राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव एवं राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा सहित अन्य अतिथिगण सम्मिलित हुए और साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली  फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया  केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि साइकिल चलाना हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ ऊर्जावान एवं सक्रिय बनाता है और प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि फिटनेस को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए और युवाओं को इस अभियान से जोड़ना आवश्यक है राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रत्येक रविवार साइकिल चलाने की आदत अपनाकर हम स्वस्थ स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने