दो दिवसीय विशेष फिजियोथेरेपी और कायरोप्रैक्टिक कैंप 9 और 10 अक्टूबर को
डॉ उदय शंकर भगत
वाराणसी। वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए राहत और सेहत की एक बड़ी खबर है डिवाइन टच फिजियोथेरेपी सेंटर Divine Touch Physiotherapy Center के सौजन्य से शहर में एक विशेष फिजियोथेरेपी और कायरोप्रैक्टिक कैंप का आयोजन किया जा रहा है इस कैंप में देश के जाने-माने कायरोप्रैक्टर डॉ. पुनीत चौबे जिन्हें 22 से अधिक वर्षों का क्लीनिकल अनुभव है मरीजों को परामर्श और उपचार प्रदान करेंगे कैंप दिनांक 9 अक्टूबर शुक्रवार और 10 अक्टूबर शनिवार को VIP लॉन के बगल में सिगरा थाना के सामने वाराणसी में आयोजित होगा मुख्य उद्देश्य: रीढ़ की हड्डी डिस्क की समस्याओं और जोड़ों के गंभीर दर्द से जूझ रहे लोगों को बिना ऑपरेशन के बेहतर जीवन और सही इलाज देना इन बीमारियों का होगा विशेष परामर्श व इलाज: कैंप में रीढ़ की हड्डी स्पाइन केयर और जोड़ों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं
कमर दर्द गर्दन दर्द और पीठ का दर्द स्लिप डिस्क और साइटिका Sciatica
घुटनों और जोड़ों का दर्द
फ्रोजन शोल्डर Frozen Shoulder स्पोर्ट्स इंजरी खेलकूद के दौरान लगी चोटें न्यूरोलॉजिकल और मस्कुलोस्केलेटल समस्याएं
डॉ. पुनीत चौबे ने बताया आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत सिटिंग पोस्चर के कारण रीढ़ की हड्डी और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं इस कैंप का उद्देश्य लोगों को बिना किसी सर्जरी के कायरोप्रैक्टिक और एडवांस फिजियोथेरेपी तकनीकों के माध्यम से दर्द से हमेशा के लिए राहत दिलाना है
रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
