बंगाल उपचुनाव में भाजपा का परचम, नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों सीटों पर बड़ी जीत* *विधानसभा में 74% मुस्लिम मतदाता, लेकिन भाजपा की ऐतिहासिक जीत*

 *बंगाल उपचुनाव में भाजपा का परचम, नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों सीटों पर बड़ी जीत*

*विधानसभा में 74% मुस्लिम मतदाता, लेकिन भाजपा की ऐतिहासिक जीत*


रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत)


*कोलकाता 09 अक्टूबर, पश्चिम बंगाल के *नंदीग्राम* और *रेजीनगर* विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है।


नंदीग्राम में भाजपा प्रत्याशी हासिरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 1,64,427 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के मिलन प्रधान को 41,674 वोट मिले। यह जीत फलता के रिकॉर्ड को तोड़ने वाली मानी जा रही है।


वहीं मुस्लिम बहुल माने जाने वाले रेजीनगर में भी भाजपा ने परचम लहराया। यहां भाजपा के शंखारभ/शाखारभ सरकार 75,748 वोटों के अंतर से विजयी हुए। उन्हें 1,29,914 वोट मिले। इस सीट पर करीब 74% मुस्लिम आबादी है, इसलिए यह जीत राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है।


दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था और शुक्रवार को 15 चरणों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और रेजीनगर आम जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर के छोड़ने से खाली हुई थी।


मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं ने बताया कि हम बहुत साल तक नेताओं के झांसे में आते रहे और अपने वोट देते रहे! ना ही हमारा पारिवारिक स्तर सुधरा और ना ही सामाजिक प्रतिष्ठा मिली! अब सबका साथ सबका विकास वाली सरकार है, जिसने बहुत कम समय में हमारे लिए बहुत अच्छे काम किए हैं और बहुत सारे अच्छे कामों की शुरुआत की गई है!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने