अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा श्री अग्रसेन की 5150 वी जयंती रविवार 11 अक्टूबर को... शोभा यात्रा एवं कई अन्य आयोजनों की धूम आज
विवेक अग्रवाल
उदयपुर। प्रातः स्मरणीय श्री श्री 1008 महाराज श्री अग्रसेन जी की 5150 वा अवतरण दिवस रविवार 11 अक्टूबर 2026 को सकल अग्रवाल समाज द्वारा मनाया जा रहा है।
श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति उदयपुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ महाराजा अग्रसेन जी की जयंती मनाई जाएगी।
महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक संजय अग्रवाल उपमुख्यमंत्री संयोजक दीपक बंसल एवं वाहन रैली संयोजक दिनेश बंसल ने बताया कि जन-जन तक महाराजा अग्रसेन जी का सामाजिक समरसता के सिद्धांत को घर-घर तक पहुंचाने के लिए शनिवार प्रात 9:00 बजे सूरजपोल अग्रवाल भवन से एक विशाल वाहन रैली प्रारंभ होगी जो मार्शल चौराहा धान मंडी भड़भुजा घाटी बड़ा बाजार घंटाघर हाथीपोल अश्विनी बाजार दिल्ली गेट बापू बाजार सूरजपोल होते हुए पुनः अग्रवाल भवन पर संपन्न होगी।
रविवार 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर निंबार्क प्रांगण में प्रातः 7:30 बजे हवन पूजन एवं ध्वजारोहण कर महाराजा अग्रसेन जी का गुणगान किया जाएगा। हवन पूजन के पश्चात एक विशाल शोभायात्रा जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां भगवान अग्रसेन जी एवं उनके 18 पुत्रों की झांकियां समाज को संदेश देती हुई झांकियों के साथ अग्रसेन जी के गुणगान करते हुए विभिन्न बैंड स्वर लहरिया बिखरते हुए चलेंगे अग्रवाल समाज के समाज बंधु बहने मातृशक्ति और युवा शक्ति बड़ी संख्या में शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे मार्ग में समाज बंधुओ द्वारा स्वागत द्वार लगाकर महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा करते हुए शोभायात्रा का स्वागत करेंगे।
शोभायात्रा निंबार्क प्रांगण से प्रारंभ होकर सूरजपोल बापू बाजार दिल्ली गेट धान मंडी लखारा चौक झीनीरेत सूरजपोल चौराहा फतेह मेमोरियल होते हुए पुनः निंबार्क प्रांगण में पहुंचेगी जहां पर पारितोषिक वितरण का कार्यक्रम होगा।
विशेष आकर्षण-
श्री अग्रवाल वैष्णव समाज के मंदिर समिति के संयोजक अजय अग्रवाल ने बताया कि पहली बार भगवान लक्ष्मी नारायण ठाकुर जी रजत रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
श्री अग्रसेन महाराज की जयंती पर्व को मनाने के लिए अग्रवाल समाज द्वारा महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारी विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं स्वागत समिति के एस के खेतान शिव प्रकाश अग्रवाल अशोक अग्रवाल ओमप्रकाश अग्रवाल व्यवस्था समिति के राजेश अग्रवाल गजेंद्र अग्रवाल सतीश अग्रवाल तरुण मंगल, उमा बंसल रमा मित्तल दीपिका अग्रवाल नीलम अग्रवाल अमिता भंडारी, उषा गुप्ता संतोष पित्ती बिंदु अग्रवाल रिंकू मित्तल नीतू गुप्ता, हवन पूजन एवं झंडा रोहण समिति के नागरमल अग्रवाल शोभायात्रा संयोजक राजेंद्र बंसल एवं उनकी पूरी टीम के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

