22 नवंबर को होगा तपागच्छ संघ का विशाल सम्मेलन

 22 नवंबर को होगा तपागच्छ संघ का विशाल सम्मेलन



विवेक अग्रवाल

उदयपुर। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ समाज को संगठित करने और धार्मिक गतिविधियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयड़ जैन तीर्थ में जैन मंदिरों के प्रतिनिधियों एवं समाज के अगुआनों की सामान्य बैठक आयोजित की गई।

महासभा के महामंत्री कुलदीप नारह ने बताया कि उज्जैन अभ्युदय पुरोधा प्रेरक मालव मार्तंड पूज्य डॉ. आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज की प्रेरणा एवं निश्रा में आयोजित बैठक में तपागच्छ संघ के संगठन की आवश्यकता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आचार्य श्री के उद्बोधन एवं मार्गदर्शन के पश्चात सर्वसम्मति से जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्री संघ का गठन किया गया। संघ के गठन के साथ ही विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें डॉ. शैलेन्द्र हिरण को अध्यक्ष, सतीश कच्छारा एवं चतर सिंह पामेचा को उपाध्यक्ष, यशवंत जैन सायरावाला को सचिव तथा उदित शाह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं कुलदीप नाहर एवं अशोक जैन को संरक्षक, हेमंत सिंघवी को सहसचिव तथा अभिषेक हुम्मड़ एवं रमेश मारू को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में तपागच्छ संघ की गतिविधियों को व्यापक स्वरूप देने, समाज के अधिकाधिक सदस्यों को संगठन से जोड़ने तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को सामूहिक रूप से आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। इसी क्रम में संघ के संस्थापक सदस्य (फाउंडर मेंबर) एवं सामान्य सदस्य बनाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

- 22 नवंबर को होगा विशाल सम्मेलन

नवगठित संघ के तत्वावधान में आगामी रविवार, 22 नवंबर को सुबह 10 बजे आयड़ जैन मंदिर तीर्थ में आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज की निश्रा में समग्र उदयपुर के जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्री संघ का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में संघ के सभी पदाधिकारियों एवं संस्थापक सदस्यों को शपथ दिलाकर संगठन के प्रति समर्पण और दायित्व निर्वहन का संकल्प कराया जाएगा। आयोजन के दौरान नए संस्थापक सदस्यों एवं तपागच्छीय सदस्यों को भी संघ से जोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इस सम्मेलन को उदयपुर में तपागच्छ समाज के संगठनात्मक विस्तार, आपसी समन्वय और सामूहिक सहभागिता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने