पीसीएम मसाला ने लॉन्च की ऐतिहासिक धनवर्षा योजना 2026-27 खुदरा विक्रेताओं के लिए दिवाली से पहले दिवाली का तोहफ़ा
डबल धमाका ऑफ़र के तहत रिटेलर्स को मिलेगा 7 लाख और 4 लाख से अधिक का अतिरिक्त नकद इनाम व कूपन कैशबैक
जयपुर।राजस्थान की प्रतिष्ठित एवं देश की अग्रणी मसाला निर्माण कंपनी पिंक सिटी मिल्स (पीसीएम मसाला) ने अपने नेटवर्क से जुड़े समस्त खुदरा विक्रेताओं (रिटेलर्स) के व्यापार में वृद्धि और उनकी समृद्धि के लिए ऐतिहासिक पीसीएम धनवर्षा योजना 2026-27 (दिवाली से पहले दिवाली ऑफर) का आधिकारिक शुभारंभ किया है। यह योजना 20 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी। कंपनी नेतृत्व एवं प्रबंधन एल. एल. गुप्ता एवं कृष्ण अवतार खंडेलवाल (प्रबंध निदेशक, पीसीएम मसाला) पीसीएम मसाला की 58 से अधिक वर्षों की गौरवशाली विरासत में हमारे खुदरा विक्रेताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। पीसीएम धनवर्षा योजना हमारे रिटेलर भाइयों के प्रति आभार व्यक्त करने और उनके व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की एक अनूठी पहल है। इस डबल धमाका योजना' से हर छोटा-बड़ा रिटेलर त्योहारों के इस मौसम में लखपति बनने का सपना साकार कर सकेगा। अमित खंडेलवाल एवं अंकित खंडेलवाल (निदेशक, पीसीएम मसाला) तकनीक और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए इस बार योजना का लाभ उठाना बेहद आसान बनाया गया है। रिटेलर्स को केवल उत्पाद पैकेट में दिए गए क्यू आर कोड को स्कैन करना है और कूपन का कैशबैक लाभ सीधे उनके बैंक खाते में तुरंत प्राप्त हो जाएगा। हम पारंपरिक गुणवत्ता के साथ आधुनिक व्यापारिक सुविधाओं का दायरा लगातार बढ़ा रहे हैं।
द्रौपदी देवी खंडेलवाल एवं माया देवी खंडेलवाल (सह-अध्यक्ष / को- चेयरपर्सन) पीसीएम परिवार हमेशा से अपने विक्रेताओं और उपभोक्ताओं की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध रहा है। दिवाली से पहले दिवाली का यह ऑफर हमारे पूरे रिटेलर नेटवर्क में नई ऊर्जा, उमंग और समृद्धि का संचार करेगा।पीसीएम धनवर्षा योजना 2026-27' के प्रमुख आकर्षण एवं मुख्य बिंदु पहला पक्का धमाका ( क्यू आर कोड कूपन ऑन-द-स्पॉट कैशबैक)थोक/नियमित पैक (प्रति 10 किग्रा खरीद पर)30 से लेकर 1,000 तक का क्यू आर कोड कूपन। प्रति 30 किग्रा खरीद पर:90 से लेकर 1,500 तक का क्यू आर कोड कूपन फैंसी बॉक्स पैक (प्रति 10 बॉक्स खरीद पर): 20 से लेकर 250 तक का कूपन। दूसरा पक्का धमाका (स्लैब अनुसार अतिरिक्त गारंटीड इनामी राशि)14 लेवल्स (थोक खरीद): 100 किग्रा से 55,000 किग्रा तक की खरीद पर 14 अलग-अलग लेवल्स पूरे करने पर 7 लाख से भी अधिक का अतिरिक्त इनाम। 17 लेवल्स (फैंसी बॉक्स खरीद): 100 बॉक्स से 75,000 बॉक्स तक की खरीद पर 17 लेवल्स पूरे करने पर 4 लाख से अधिक का अतिरिक्त इनाम। तत्काल बैंक ट्रांसफर: क्यू आर कोड स्कैन करते ही कैशबैक और निर्धारित स्लैब लाभ सीधे विक्रेता के बैंक खाते में जमा होंगे।
