कुंवारी भोपी मां मंदिर में 15 अक्टूबर को होगा विशाल भजन संध्या का आयोजन
विवेक अग्रवाल
उदयपुर। ब्रह्मपोल स्थित श्री 1008 श्री कालाजी गोराजी एवं श्री कुंवारी भोपी मां मंदिर परिसर में 15 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति संगीत के साथ भगवान के मधुर भजनों का आनंद लेंगे।
“एक श्याम भैरुनाथ के नाम” थीम पर आयोजित इस भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन कलाकार तीर्थ माली ‘एंकलिंग जी’, सिद्धू राव एवं गौरव माली सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में मां सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप सिंधु तथा कृष्णा साउंड ओडवारिया, दिनेश पटेल का सहयोग रहेगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को एक साथ जोड़कर भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में मधुर भजनों का लाभ पहुंचाना है। मंदिर के भोपाली एवं कार्यकर्ताओं की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन संध्या का आनंद लेने का आग्रह किया गया है।
